जनसमस्या के प्रार्थनापत्र लेते विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड में शुक्रवार को चाय पर चर्चा व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सड़क, नाली निर्माण, राजस्व संबंधी प्रकरण, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, साइकिल वितरण, आर्थिक सहायता, लैपटॉप, बिजली और सिलाई मशीन से जुड़े 42 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर संबंधित विभाग कार्रवाई करेंगे।
विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर उनका परिवार है और हर चेहरे पर मुस्कान उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि चार वर्षों से विधायक कार्यालय में 24 घंटे परिचालक की व्यवस्था है। इसके माध्यम से हजारों लोगों के पेंशन संबंधी आवेदन निशुल्क भरवाए गए हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 1,600 जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष, विधायक निधि और सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से लगभग 27 करोड़ रुपये की सहायता मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में 2,200 से अधिक मेधावी बच्चों को साइकिल और लैपटॉप प्रदान किए गए हैं। राम रथ के माध्यम से लगभग 9,000 क्षेत्रवासियों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए हैं। 180 तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से 2,500 से अधिक सिलाई मशीनें महिलाओं को उपलब्ध कराई गई हैं।