लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को अब आसानी से खतरे का आभास हो सकेगा। इसमें सारथी स्मार्ट केन मदद करेगी। मंगलवार को विवि में 200 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को यह वितरित की गई।
कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कहा, स्मार्ट केन अत्याधुनिक उपकरण है, जो दृष्टिबाधितों को आसपास की बाधाओं की जानकारी देती है। यह न केवल उनकी स्वतंत्रता को बढ़ाती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी सशक्त करती है। सारथी स्मार्ट केन पारंपरिक सफेद छड़ी की तुलना में अधिक सक्षम है। यह बाधाओं की जानकारी व कंपन से सचेत करती है। इस उपकरण को राष्ट्रपति की ओर से नवाचार और सामाजिक उपयोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
मौके पर विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक प्रो. वीके सिंह, डीन कला संकाय प्रो. अवनीश मिश्रा, डीन ललित कला प्रो. पी. राजीव नयन, कुलानुशासक प्रो. सीके दीक्षित, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आद्या शक्ति राय, आशीष कुमार गुप्ता, पूजा, पूनम उपस्थित रहीं।