फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
सराफ ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर निवासी सराफ आकाश सोनी (36) ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के भाई कपिल के मुताबिक, विधायक चौराहे के पास आकाश की रजत ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह मूलरूप से चिनहट के रहने वाले थे। मंगलवार शाम घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी शारदा उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचीं। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। आकाश के परिवार में पत्नी शारदा, बेटा रजत और बेटी राशिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें