फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: असलहे के बल पर अधिवक्ता से 50 हजार वसूले

विज्ञापन
असलहे के बल पर अधिवक्ता से 50 हजार वसूले
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में एक अक्तूबर की रात दबंग ने साथी के साथ मिलकर असलहे के बल पर राजा बाजार निवासी अधिवक्ता मो. मकद्रम से 50 हजार रुपये वसूल लिए। आरोप है कि दोनों ने उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पीड़ित की तहरीर पर चौक पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर के जरिये मो. मकद्रम ने बताया कि अप्रैल में उनकी मुलाकात महानगर निवासी शहाबुद्दीन से हुई थी। शहाबुद्दीन ने उनसे अपना वाद लड़ने के लिए कहा था। 23 अप्रैल से 10 सितंबर तक वाद चला और कोर्ट ने शहाबुद्दीन के पक्ष में फैसला सुनाया। आरोप है कि इससे संतुष्ट न होने पर उसने अधिवक्ता और कोर्ट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और जबरन एक लाख रुपये मांगने लगा। विरोध पर शहाबुद्दीन एक अक्तूबर की रात करीब 11:52 बजे साथी संतोष के साथ उनके घर पहुंचा और जबरन उन्हें राजा बाजार रोड ले गया। वहां शहाबुद्दीन ने कमर से असलहा निकालकर उनके माथे पर सटा दिया और गोली मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये मांगे। घबराए अधिवक्ता ने 50 हजार रुपये दिए। बाकी 50 हजार बाद में देने को कहा और आरोपी भाग गए। घबराए मकद्रम ने हिम्मत जुटाकर छह अक्तूबर को चौक थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें