फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा के भाई पर हमला, रिपोर्ट लिखाने पहुंची मां

Mon, 03 Aug 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा के भाई हर्ष कुमार सिंह पर शनिवार रात दिल्ली के जनकपुरी इलाके में हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मां सीमा सिंह रविवार सुबह वहां पहुंच गई। वह जनकपुरी ईस्ट मेट्रो के पास स्थित न्यू महावीर नगर में हर्ष के घर पहुंची और उसका हालचाल लिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे सीमा सिंह बेटे को लेकर तिलकनगर पुलिस स्टेशन गई और फीरोजाबाद के मनोज गोयल (गोयनका) के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। दिल्ली पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

हर्ष की बहन मुंबई निवासी नीती ने शनिवार रात करीब 1.42 बजे व्हाट्सएप के एक मीडिया ग्रुप पर हमले की सूचना देते हुए मदद मांगी थी। नीति ने हमले के पीछे फीरोजाबाद के मनोज गोयल का हाथ बताया था। मनोज पूर्व मंत्री अमरमणि के परिवार का बेहद करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस जानकारी के बाद रात करीब दो बजे सीमा सिंह गोमतीनगर थाना पहुंच गईं और अमरमणि त्रिपाठी व उनके बेटे अमनमणि पर पूरे परिवार की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की।

सारा की हत्या में शामिल होने का लगाया आरोप

सीमा सिंह ने गोमतीनगर पुलिस को हर्ष पर हमले की एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया। थाना के रात्रिकालीन अफसर राकेश सिंह ने एसओ सैय्यद मोहम्मद अब्बास को घटनाक्रम की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस से बातचीत की।

गोमतीनगर पुलिस ने सीमा सिंह के प्रार्थनापत्र की रिसीविंग करके आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे की फ्लाइट से सीमा सिंह दिल्ली पहुंच गईं।

सीमा सिंह का कहना है कि मनोज गोयल फीरोजाबाद के तेल माफिया का बेटा है और अमरमणि त्रिपाठी के परिवार का बेहद करीबी है।

सारा की हत्या में अमरमणि, मधुमणि, अमनमणि के साथ मनोज गोयल और अन्य लोगों के शामिल होने का उन्होंने आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस देर रात हर्ष को लेकर घटनास्थल का मुआयना कर रही थी।

डिनर के लिए मार्केट जाते वक्त हमला

हर्ष ने दिल्ली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के लिए जनकपुरी वेस्ट की मार्केट जा रहा था। नजफगढ़ रोड तिलकनगर की तरफ जाते हुए एमसीडी ऑफिस के पास पटरी पर उसे आठ-दस लोगों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

चीख-पुकार मचाने पर भीड़ आती देख वह हमलावरों के चंगुल से बचकर भाग निकला। उसने फीरोजाबाद के तेल माफिया मनोज पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

हर्ष का कहना है कि सारा की हत्या के मामले में पैरवी करने के चलते अमरमणि त्रिपाठी और अमनमणि उसे व उसके पूरे परिवार को खत्म करना चाहते हैं। उसने पुलिस से परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

व्हाट्सएप से दिल्ली पुलिस को भेजा सीमा सिंह का प्रार्थनापत्र
गोमतीनगर एसओ सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि सीमा सिंह ने एफआईआर के लिए जो प्रार्थनापत्र दिया था, उसे व्हाट्सएप से दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया है। एसओ ने जनकपुरी थाना की पुलिस से फोन पर बातचीत भी की।
विज्ञापन

कंट्रोलरूम को नहीं दी सूचना

दिल्ली पुलिस ने पूछा कि हर्ष ने कंट्रोलरूम को सूचना क्यों नहीं दी। इस पर एसओ ने कहा कि वह बेहद डरा हुआ है और घर पर परिवारीजनों के आने का इंतजार कर रहा है। एसओ ने हर्ष से बात करने के लिए दिल्ली पुलिस को उसका मोबाइल नंबर भी दिया।

अमनमणि को हर्ष के एक-एक कदम की थी जानकारी
सीमा सिंह का कहना है कि अमनमणि को हर्ष के एक-एक कदम की पूरी जानकारी थी। वह कहां रहता है, घर से कब निकलता है, कहां खाना खाता है, उसका ऑफिस कहां है, वह ऑफिस कैसे जाता है? उसने ही अपने परिवार के बेहद करीबी मनोज गोयल को हर्ष की हत्या के लिए भेजा होगा।

मनोज के ही फार्म हाउस में सारा की हत्या का शक
सीमा सिंह का आरोप है कि मनोज गोयल फीरोजाबाद का दबंग है। फीरोजाबाद में उसका एक फार्म हाउस व कई प्रापर्टी हैं। उन्होंने बीती नौ जुलाई को मनोज के ही फार्म हाउस में सारा की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सीमा सिंह ने कहा कि मनोज की पुलिस से अच्छी सेटिंग है। इसलिए उसके फार्म हाउस की तलाशी तक नहीं ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें