फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनमणि की 'अय्याशी' पर भड़कीं सीमा सिंह

Thu, 23 Jul 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि की जेल में ऐशो-आराम से भड़कीं सारा की मां सीमा सिंह ने प्रमुख सचिव गृह और आईजी कारागार को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


सीमा सिंह ने कहा कि अमनमणि को सुविधाएं दिलाने वाले जेल अफसरों और कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की है। अमनमणि राजधानी के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र से गोरखपुर के ठेकेदार ऋषि पांडेय के अपहरण के मामले में जेल में बंद है।

सीमा सिंह का कहना है कि जब वह जेल गईं तो उन्हें एक कमरे में भेजा गया जहां अमनमणि के साथ जेल के कुछ अफसर मौजूद थे। अमनमणि को आराम से बैठकर अफसरों से बातचीत करते देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ।
विज्ञापन


सीमा सिंह ने कहा कि अमनमणि को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह जेल में बंद है। ऐसा लगा कि वह अपने घर पर है और जेल अफसर उसकी सेवा में लगे हैं। बकौल सीमा सिंह, ‘अमनमणि जेल के अफसरों से अलग कमरा व अन्य सुविधाएं दिलाने की बात कह रहा था।’

सीमा सिंह का कहना है कि पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी भी राजधानी की जेल में बंद रहे हैं। उस वक्त उनकी सेवा करने वाले कई कर्मचारी अब भी जेल में तैनात हैं। वही कर्मचारी अब अमरमणि के बेटे का भी ख्याल रख रहे हैं। सीमा सिंह ने आशंका जताई है कि पूर्व मंत्री की तरह उनके बेटे को भी जेल में मोबाइल व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सारा के परिवार की सुरक्षा को भेजा सिर्फ एक सिपाही

गौरतलब है कि ठेकेदार के अपहरण के मामले में फरार चल रहे अमनमणि और उसकी पत्नी सारा की कार नौ जुलाई को फीरोजाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सारा की मौत हो गई थी जबकि अपहरण के आरोपी अमनमणि को गिरफ्तार कर लखनऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था।

बाद में सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि और उसके पिता अमरमणि समेत परिवार के अन्य लोगों पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए फीरोजाबाद में एफआईआर दर्ज कराई थी।

सारा के परिवारीजनों को सुरक्षा दिलाने संबंधी सीएम के आदेश का राजधानी पुलिस ने माखौल बना दिया। बुधवार शाम पुलिस लाइन से एक सिपाही सारा के विरामखंड स्थित आवास पर भेजकर अफसरों ने अपनी जिम्मेदारी निपटा दी।

सारा की मां सीमा सिंह ने सुरक्षा में सिर्फ एक सिपाही लगाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री का बेटा अमनमणि कुछ महीने पहले उनकी बेटी सारा के चक्कर में घर के बाहर फायरिंग कर चुका है। अब अमनमणि पर बेटी की हत्या का आरोप है तो वह पूरे परिवार को मरवा भी सकता है।

इस वक्त परिवार को सुरक्षा की जरूरत है तो राजधानी पुलिस के अफसर मात्र एक सिपाही भेजकर खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने आला अफसरों से मिलकर इसकी शिकायत करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें