लखनऊ। रविवार को होने वाले एलएसजी और गुजरात टाइटंस के मुकाबले से पहले तेंदुलकर परिवार में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हैं। हालांकि शुरुआती मैचों में उन्हें प्लेइंग-इलेवन में जगह नहीं मिल पाई, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार टीम प्रबंधन उन्हें मौका दे सकता है। अपने भाई का हौसला बढ़ाने के लिए सारा तेंदुलकर भी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। उन्हें शुक्रवार को अपनी भाभी सानिया चंदोक के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर देखा गया।
लखनऊ एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर
लखनऊ एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर