फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवध विश्वविद्यालय में रोपे गए पौधे

Sat, 01 Aug 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पौधरोपण करते कुलपति व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के बीच शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित कलार्थ जीवंत वाटिका में 35 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने बताया कि नए परिसर में सरोवर के आसपास जैव विविधता विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसी के तहत करीब 32 हजार वर्गफीट क्षेत्र में मियावाकी वन तैयार किया जा रहा है, जहां 1100 से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ जीव-जंतुओं और पक्षियों के लिए सुरक्षित आवास भी उपलब्ध कराते हैं। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ डॉ. आरपी सिंह ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नीम, पीपल जैसे छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें