फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिर में चोट लगने से गई थी प्रयागराज के संतोष की जान

Tue, 16 Dec 2025 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सिर में चोट लगने के बाद कोमा में जाने से शटरिंग श्रमिक संतोष की जान गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि पुलिस का मानना है कि किसी के सिर पर चोट पहुंचाने और भूमि पर गिर जाने के चलते चोट लग सकती है। ऐसे में जांच की जा रही है कि युवक की हत्या की गई है या फिर उसकी मौत अन्य वजह से हुई है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के फूल नगर फुलवा मजरे बिसौना संतोष (26) पुत्र पप्पू भवन निर्माण में शटरिंग व सरिया बांधने का काम करते थे। एनटीपीसी परियोजना के ऐशपांड स्थित हरबंधनपुर गांव के पास जंगल में सोमवार को संतोष का नग्नावस्था में शव मिला था। कपड़े व जूते शव के पास में रखे हुए थे। मौके पर शराब की दो खाली बोतलें, मोबाइल फोन, एक महिला का वोटरकार्ड, बैंक पास बुक मिली थी।
चाचा रंजीत कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले संतोष उनके बैंक से जुड़े काम के सिलसिले में घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे थे। खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता पता नहीं चल पाया था। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने के बाद कोमा में जाने से युवक की मौत हुई है। युवक जंगल तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच कराई जा रही है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए भी घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें