फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ‘दिल्ली की बुलबुल’ के संस्कृत संस्करण का विमोचन

विज्ञापन
कहानी संग्रह ‘दिल्ली की बुलबुल’ के संस्कृत संस्करण का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व आईएएस अधिकारी और बाल साहित्यकार डॉ. अनिता भटनागर जैन के पर्यावरण व नैतिकता पर आधारित कहानी संग्रह ‘दिल्ली की बुलबुल’ के संस्कृत संस्करण का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को किया। मुख्यमंत्री ने संग्रह की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी प्राचीन भाषा संस्कृत को बच्चों तक पहुंचाने और इसे जीवित रखने के लिए यह सराहनीय प्रयास है। डॉ. अनिता भटनागर जैन ने बताया कि ‘दिल्ली की बुलबुल’ जिसको आधुनिक पंचतंत्र भी कहा गया है। इसका हिंदी संस्करण कैलिफोर्निया में पाठ्यक्रम में लागू है। अब यह नौ भाषाओं में उपलब्ध है। कहानी सलाहकार अनुश्री जैन और प्रबंध निदेशक विद्या प्रकाशन मेरठ सौरभ जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें