फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: यूपी में शिक्षकों की होंगी बंपर भर्तियां

Fri, 31 Jul 2015 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त संस्कृत कॉलेजों में प्राचार्य और प्रवक्ता के रिक्त पदों पर भर्तियां मंडल स्तर पर की जाएंगी। इसके लिए मंडलवार रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन


भर्ती की अनुमति देने से पहले स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा और छात्र संख्या का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को इस संबंध में निर्देश भेज दिया है।

प्रदेश में मौजूदा समय 836 संस्कृत कॉलेज हैं। 15 मंडलों में संस्कृत कॉलेजों में प्राचार्य व प्रवक्ता के काफी संख्या में पद रिक्त हैं। इन पर भर्तियां होनी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने भर्ती से पहले मंडलवार सूचना मांगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

निदेशालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से कहा गया है कि संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों से अधियाचन प्राप्त किए जाएंगे। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि मानक के अनुसार स्वीकृत पद, स्वीकृत पद के सापेक्ष कार्यरत व रिक्त पदों की सूचना, छात्र संख्या के अनुसार नियुक्ति का औचित्य स्पष्ट करते हुए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से यह भी कहा गया है कि अनुदानित संस्कृत विद्यालयों व कॉलेजों में वर्ष 2011 में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान कुछ मंडलों में नियुक्ति को लेकर कोर्ट में भी मामला चला गया था।

किसी मंडल में यदि इस तरह का मामला है, तो इसकी जानकारी निदेशालय को दी जाएगी। मंडलों से यह सूचना एक माह के अंदर देने को कहा गया है, जिससे भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें