संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। ये देवों की भाषा है जिसने समाज को एक नई दिशा दी।
ये बात बुधवार को सआदतगंज स्थित कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय संभाषण शिविर में गीताकेंद्र अवध प्रांत के प्रमुख शीतल प्रसाद वर्मा ने कही।
उन्होंने बताया कि संस्कृत हमारी प्राचीन भाषा है और सभी को इसका ज्ञान होना चाहिए। इस मौके पर अनन्या ने कहा कि संस्कृत भाषा को नासा के वैज्ञानिक सीख रहे हैं तो हम इससे दूरी क्यों बनाएं?
उन्होंने कहा कि सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए आगे आए ताकि इसके महत्व को आने वाली पीढ़ी भी जान और समझ सके।