फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद कौशल किशोर और सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी दोबारा कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद कौशल किशोर और सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी दोबारा पॉजिटिव
विज्ञापन

मोहनलालगंज के बीजेपी सांसद कौशल किशोर और सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी की कोरोना जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। दोनों को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत स्थिर है।
सांसद कौशल किशोर को सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार की शिकायत है। इस पर वह मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे, जहां जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इससे पहले वह 26 अगस्त को तबीयत बिगड़ने पर आशियाना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन

दो सितंबर को जांच निगेटिव आने पर डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी थी। रविवार को उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। इसी तरह रविवार को सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी रविवार को यूरीन संबंधी दिक्कत होने पर मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे।
डॉक्टरों ने कोरोना जांच कराई तो देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अगस्त में पॉजिटिव आने के बाद जगदीश गांधी पीजीआई में भर्ती हुए थे। दो दिन पहले छुट्टी मिलने के बाद घर गए थे।
विज्ञापन

हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि सांसद कौशल किशोर और जगदीश गांधी के लिए बेड का इंतजाम कराया जा रहा है।
सामान्य बात है दोबारा पॉजिटिव आना
केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि किसी व्यक्ति का दोबारा पॉजिटिव आना सामान्य बात है। यह स्थिति तीन माह तक बनी रह सकती है। यह जीन की वजह से होता है। ऐसे केस लगातार आ रहे हैं। तमाम लोग ब्लड बैंक में आते हैं और दो माह बाद भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों से दोबारा किसी के संक्रमित होने के प्रमाण अभी नहीं पाए गए हैं। इससे संबंधित व्यक्ति को भी किसी तरह का खतरा नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें