फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुकदमा दर्ज होने पर संजय सिंह ने सरकार पर किया पलटवार, बोले- मुझे डराने की कोशिश मत करो

Sun, 18 Jan 2026 01:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मणिकर्णिका घाट पर दिए गए बयान को लेकर मुकदमा दर्ज होने पर संजय सिंह ने सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे डराने की कोशिश मत करो। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को तोड़े जाने पर दिए गए बयान पर आप सांसद संजय सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर संजय सिंह ने सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, 'मोदी के लोकसभा क्षेत्र में मणिकर्णिका घाट को तहस नहस किया गया। मंदिरों को तोड़ा गया। काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाली माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भी तोड़ी गई।' 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि, 'इसका विरोध काशी के साधुओं ने किया। अहिल्याबाई होलकर के परिवार ने किया। यहां तक कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी विरोध दर्ज कराया। लेकिन, एफआईआर मुझ पर कर दी गई। मंदिरों को तोड़ने वालों पर कारवाई करो। मुझे डराने की कोशिश मत करो।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें