समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विभिन्न जिलों व महानगरों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव घोषित कर दिए गए हैं। गोंडा के जिलाध्यक्ष संजय साहू और जिला महासचिव सूरज गोस्वामी को बनाया गया है। अमेठी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी महावीर कश्यप को दी गई है।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप की ओर से जारी सूची के अनुसार, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के आगरा के महानगर अध्यक्ष रवि कुशवाहा, गंगापार प्रयागराज के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार बिंद, जमुनापार प्रयागराज के जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद पाल, प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा स्वर्णकार, मथुरा के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राकेश सैथवार, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष शाकिर सलमानी, मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष राजपाल सिंह, देवरिया के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण निषाद, वाराणसी के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार (रॉकी), कानपुर के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रजापति, कानपुर के महानगर महासचिव आशू जायसवाल, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष संदीप कश्यप, कानपुर देहात के महासचिव शरद वर्मा, जालौन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ बबलू पाल, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. विनोद वर्मा, संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, बिजनौर के जिलाध्यक्ष बीके कश्यप, बरेली के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल, चित्रकूट के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा, चित्रकूट के जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण प्रजापति, चित्रकूट के जिला महासचिव मेवालाल सविता, बांदा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पटेल, बांदा के जिला महासचिव राम निहोर निषाद, उन्नाव के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, उन्नाव के जिला उपाध्यक्ष राधेलाल निषाद, उन्नाव के जिला महासचिव शोभानाथ लोधी, अमरोहा के जिलाध्यक्ष यशवीर नागर, अमरोहा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव, अमरोहा के जिला महासचिव अरविंद कसाना, हापुड़ के जिलाध्यक्ष आदेश गोस्वामी, बाराबंकी के जिलाध्यक्ष रोहित कश्यप, हाथरस के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सविता, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष अमित बालियान, गाजियाबाद के जिला महासचिव रामू कश्यप उर्फ आदि प्रधान, गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष अरुण यादव, मेरठ के जिलाध्यक्ष विजय पाल कश्यप बनाए गए हैं।