फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 24 घंटे में नोटबंदी हो सकती है मंदिर पर बिल लाने में दिक्कत, राउत बोले- '400 सांसद समर्थन करेंगे'

Sat, 24 Nov 2018 04:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवसेना ने अयोध्या में पहले मंदिर, फिर सरकार के नारे के साथ हुंकार भरी है। उद्धव ठाकरे के अयोध्या आने से पूर्व शुक्रवार को लक्ष्मण किला में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि सरकार संसद में बिल लाती है तो 400 सांसद इसका समर्थन करेंगे। 
विज्ञापन


जब 24 घंटे में नोटबंदी हो सकती है तो राममंदिर पर कानून बनाने में क्या कठिनाई है। सब कुछ मोदी के ऊपर है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन से राममंदिर निर्माण को गति मिलेगी। सरकार, प्रशासन, मूल निवासी, साधु-संत सभी ने उद्धव का स्वागत किया है। 

संजय राउत ने कहा कि कहा कि हम प्रावइेट बिल नहीं सरकारी बिल लाने की बात करते हैं। अध्यादेश लाने की सूचना सरकार को दी है। राममंदिर निर्माण कार्य राजनीतिक दलों से नही चलता, जो शहीद हुए हैं सामान्य तीर्थयात्री थे, उनके खून से आंदोलन चला है। 
विज्ञापन


भीड़, प्रदर्शन, सभा से राममंदिर नहीं बनेगा। कानून से राममंदिर बनेगा। राउत ने कहा कि 1992 में हजारों शिव सैनिक दाखिल हुए थे। इस भूमि से भावनात्मक नाता है वह हम कायम रखना चाहते हैं। इसी रिश्ते को मजबूत करने उद्धव ठाकरे आ रहे हैं।   
विज्ञापन

बाला साहब का सपना पूरा करने अयोध्या आ रहे उद्धव      

ब्राह्मण संसद के अध्यक्ष और शिवसेना के आशीर्वाद कार्यक्रम के संयोजक पंडित अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बाला साहब ठाकरे का सपना पूरा करने के लिए उद्धव ठाकरे अयोध्या आ रहे हैं। वे तीर्थयात्रा के लिए अयोध्या आ रहें हैं। 

वे संत-धर्मचार्यों का सम्मान करने के साथ-साथ वे गौरी, गणेश, कलश, ध्वजापूजन भी करेंगे और सरयू आरती में शामिल होंगे। बताया कि उद्धव ठाकरे शनिवार को दोपहर 2 बजे फैजाबाद पहुंचेंगे जहां से सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे। 

आशीर्वाद समारोह के बाद 25 नवंबर की सुबह वे रामलला का दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास भी मौजूद रहेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें