राउत ने कहा, शिव सेना के 24- 25 नवंबर को अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम को रोकने की गलती राज्य सरकार नहीं कर सकती। उन्होंने विश्वास जताया कि योगी सरकार हमारे कार्यक्रम में कोई रुकावट पैदा नहीं करेगी। बताया कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को विशेष विमान से दोपहर डेढ़ बजे फैजाबाद आएंगे। 24 को अयोध्या के लक्ष्मण किला में आशीर्वाद समारोह है। इसकी अध्यक्षता महंत नृत्यगोपाल दास करेंगे। अयोध्या के पुजारी और संत ठाकरे को आशीर्वाद देंगे। शाम 6 बजे सरयू आरती करेंगे। वह 25 नवंबर को सुबह 9 बजे राम लला का दर्शन और गुलाब बाड़ी में जन संवाद करेंगे।