फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के सामने सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे महाआंदोलन और कार्य बहिष्कार करेंगे। यह प्रदर्शन सफाई कर्मचारी संघर्ष संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ एक जैसा व्यवहार न होने का आरोप लगाया। उनकी मुख्य मांगों में ईपीएफ कटौती के बावजूद लाभ न मिलना शामिल है। मोर्चा के मुख्य संयोजक राम प्रकाश वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों के हित में कोई योजना या शासनादेश जारी नहीं हुआ, जिससे गरीब कर्मचारियों को राहत मिल सके। वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेश का स्वच्छकार समाज अपने बच्चों के लिए मुख्यमंत्री से रोटी मांगने आया है। प्रदर्शनकारियों ने जिन छह सूत्री मांगों का मुद्दा उठाया उनमें ईपीएफ कटौती का लाभ न मिलना प्रमुख है। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ वाल्मीकि ने सफाई कार्य को बाह्य स्रोत से कराने और ठेकेदारी का विरोध किया। उन्होंने इसे संविधान की भावना के खिलाफ बताया। मोर्चा के संयोजक ओमीलाल वाल्मीकि ने ठेकेदारों और अधिकारियों पर धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें