फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे ठप रही सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वेतनवृद्धि की मांग को लेकर बलरामपुर अस्पताल और वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय के करीब 150 सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर से काम ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 24 घंटे तक चले कार्य बहिष्कार से दोनों अस्पतालों की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। वार्डों और गलियारों में कूड़े के ढेर लग गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे काम बंद कर दिया। शनिवार सुबह बलरामपुर अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालय के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें महज 7,700 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है, जबकि उनका दावा है कि शासन स्तर पर निर्धारित वेतन मानक 18 हजार रुपये प्रतिमाह है। लंबे समय तक चले गतिरोध के बाद संबंधित एजेंसी के अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों से बातचीत की। फिलहाल एक हजार रुपये प्रतिमाह वेतन बढ़ाने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। हालांकि, कर्मचारियों की मांग और शासन के कथित वेतन मानक के बीच बड़ा अंतर बरकरार है। ऐसे में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी के आश्वासन से तत्काल गतिरोध तो खत्म हो गया, लेकिन वेतन संबंधी कर्मचारियों की मूल मांग पर सवाल कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें