फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव से मिलकर सानिया मिर्जा ने जताई ये इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलीं। सीएम आवास में आईं सानिया ने अखिलेश से टेनिस के बारे में विस्तार से चर्चा की और यूपी में एक टेनिस अकादमी की खोलने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान अखिलेश ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और अकादमी को नोएडा या लखनऊ में खोलने के संकेत भी दिए। मौके पर सांसद डिप्पल यादव भी मौजूद रहीं।

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। सानिया ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य में टेनिस के खेल को बढ़ावा देने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की टेनिस प्रतिभाओं को कोच करेगी सानिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है।

कोशिश है कि प्रदेश में ऐसा ही एक स्टेडियम फुटबाल के लिए भी विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सानिया से प्रदेश की टेनिस प्रतिभाओं को कोच करने का अनुरोध किया। सानिया ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

सानिया ने कहा कि वह राज्य सरकार के प्रयासों में पूरा सहयोग देंगी। प्रदेश में टेनिस को लोकप्रिय बनाने के लिए लखनऊ अथवा नोएडा में एक टेनिस अकादमी की स्थापना पर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर सांसद डिंपल यादव व प्रमुख सचिव सूचना तथा उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत सहगल भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें