विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलीं। सीएम आवास में आईं सानिया ने अखिलेश से टेनिस के बारे में विस्तार से चर्चा की और यूपी में एक टेनिस अकादमी की खोलने की इच्छा भी जताई।
बातचीत के दौरान अखिलेश ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और अकादमी को नोएडा या लखनऊ में खोलने के संकेत भी दिए। मौके पर सांसद डिप्पल यादव भी मौजूद रहीं।
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। सानिया ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य में टेनिस के खेल को बढ़ावा देने के संबंध में विचार-विमर्श किया।