फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अमर उजाला और संस्कृति विभाग की ओर से संगमम् कार्यक्रम का शुभारंभ आज, डिप्टी CM करेंगे उद्घाटन

Sat, 24 Dec 2022 10:15 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

विविधता में एकता की मिसाल यह आयोजन संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। 25 दिसंबर के आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
विज्ञापन
संगमम् कार्यक्रम का शुभारंभ आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। दो दिवसीय कार्यक्रम ‘संगमम्’ का शुभारंभ शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दोपहर 12 बजे करेंगे। विविधता में एकता की मिसाल यह आयोजन संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

विज्ञापन


25 दिसंबर के आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पहले दिन के आयोजन में महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ट अतिथि होंगी। साथ ही कैबिनेट मंत्रियों और शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी भी रहेगी।

शनिवार दोपहर 12 से शाम सात बजे तक आयोजन होंगे। इस दौरान जैन, मलयाली, असमिया, मराठा, कश्मीरी, राजस्थानी, पंजाबी, उड़िया, सिंधी, गुजराती, अवधी, भोजपुरी, बंगाली, असमिया, तमिल आदि संस्कृतियों की झलक, खानपान और प्रस्तुतियां में देखने को मिलेंगी। इस अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के सहयोग से विभिन्न उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें