लखनऊ के गोमतीनगर में एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में 96 दिन सलाखों के पीछे रहा संदीप कुमार कुछ दिनों बाद न सिर्फ वर्दी पहन कर ड्यूटी करता नजर आएगा, बल्कि उसके कंधे पर दो स्टार लगने के भी आसार हैं।
हत्या के आरोप से क्लीनचिट के बाद पिता ने बर्खास्तगी के खिलाफ अपील की है और पुलिस महानिरीक्षक उस पर सुनवाई करेंगे। हत्या के आरोप से संदीप को क्लीन चिट मिलने पर उसके पिता सतेंद्र कुमार ने बर्खास्तगी के खिलाफ लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष अपील की है।
बागपत के बड़ौत थाने के न्यू रामनगर निवासी सतेंद्र कुमार ने अपील में कहा कि उनका बेटा संदीप उन्नाव में प्रशिक्षण प्राप्त करके 2 नवंबर 16 को आरक्षी बना था। नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।