फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Tue, 21 Apr 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
तेलीबाग। सड़क दुर्घटना में घायल 58 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वृंदावन कॉलोनी, तेलीबाग निवासी अतुल श्रीवास्तव चारबाग स्थित धर्मशाला में देखभाल का काम करते थे। उनकी बेटी सृष्टि ने बताया कि 18 अप्रैल की शाम वह किसी काम से पैदल घर से निकले थे। इसी दौरान पीजीआई अस्पताल के सामने तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से भाग गया। घायल को बलरामपुर अस्पताल भेजा और परिजनों को जानकारी दी। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी संध्या और बेटी सृष्टि को छोड़ गए हैं। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें