सनातन महापरिषद के पदाधिकारियों को मिले मनोनयन पत्र
लखनऊ। सनातन महापरिषद की ओर से हजरतगंज स्थित होटल में अवध प्रांतों के अध्यक्षों व कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस रावत, अति विशिष्ट अतिथि सीएम पांडेय की मौजूदगी में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एके सक्सेना ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय द्विवेदी, प्रदेश महिला संगठन मंत्री सावित्री सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, लखनऊ मंडल प्रभारी दिनेश शर्मा आदि को मनोनयन पत्र दिए गए। संचालन प्रदेश अध्यक्ष एके सक्सेना ने किया। प्रांत अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, महिला संगठन मंत्री पूजा अग्रवाल, प्रदेश के पीआरओ दीपक वर्मा और प्रवक्ता आचार्य केके तिवारी व ललित पांडेय मौजूद रहे।