फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सनातन एकता महासम्मेलन कल, जुटेंगे देशभर के साधु-संत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने कबीर आश्रम में 11 जून को सनातन एकता महासम्मेलन होगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत कौशिक करेंगे। यह जानकारी अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने दी। सम्मेलन में देशभर से साधु-संत, महात्मा, विभिन्न राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे जो सनातन पर चर्चा करेंगे। महासम्मेलन में जातिवाद से ऊपर उठकर सनातन एकता, सनातन बोर्ड के गठन, विभिन्न हिंदूवादी संगठनों को एकजुट करने के साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का पहुंचना मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें