समाचारपत्र वितरकों ने बांटा प्रसाद
लखनऊ। राष्ट्रीय समाचारपत्र वितरक सेवा समिति की ओर से निराला नगर स्थित विवेकानंद अस्पताल के निकट बड़े मंगल के अवसर पर बूंदी और मट्ठे का वितरण किया गया। आईटी डिपो के अध्यक्ष राम इकबाल शर्मा की अगुवाई में सुबह 11 बजे से लेकर देर शाम आठ बजे तक प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर अजय सिंह साधू, श्रीदत्त पांडेय, दीपक कुमार, सुशील तिवारी, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश मिश्रा, प्रशांत, राहुल, आनंद द्विवेदी आदि का विशेष सहयोग रहा।