फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2026 : 'अब कोई राह चलते हुए बेटी से छेड़खानी का दुस्साहस नहीं कर सकता', संवाद के मंच से बोले सीएम योगी

Mon, 18 May 2026 12:36 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की। 
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बोले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सज चुका है। राजधानी के होटल द सेंट्रम में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन हो रहा है। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया। सीएम योगी ने संवाद कार्यक्रम को लेकर अमर उजाला को बधाई दी। 

विज्ञापन


इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब हमने शासन की बागडोर संभाली उस समय हमारे सामने चुनौतियां थीं। मैं यूपी की समस्या को जानता था। मैं जानता था यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे। मैं जानता था यहां पर हर जिले में सत्ता का समांतर एक माफिया सत्ता संचालित होती है, उसी के इशारे पर वहां का पूरा सिस्टम कार्य करता है।

'प्रदेश में सुरक्षित नहीं थीं बेटियां'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैं जानता था कि यहां पर हर व्यक्ति, चाहे वो शिक्षक हो, डॉक्टर हो, व्यापारी हो या समाज से जुड़ा कोई भी सज्जन प्रवृत्ति का व्यक्ति स्थानीय गुंडों को गुंडा टैक्स देने के लिए मजबूर था। मैं ये भी जानता था कि इस प्रदेश में बेटी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि पश्चिमी यूपी में तो हर उस परिवार ने जिसके परिवार में कोई बेटी होती थी, वह 10 बार सोचता था। प्रदेश के बाहर या तो छात्रावास में या फिर किसी रिश्तेदारी में पढ़ाने के लिए भेजता था।'
विज्ञापन


'अब बेटी से छेड़खानी नहीं कर सकता कोई'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'अब कोई राह चलते हुए बेटी से छेड़खानी नहीं कर सकता। जबरन उठाने का दुस्साहस नहीं कर सकता। उसे पता है कि जबरन उठाएगा, तो जो दुर्गति रावण और दुर्योधन की हुई थी, यह तय है कि वही दुगर्ति उसकी भी होगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें