खिलाड़ियों की राह आसान या मुश्किल विषय पर हुई चर्चा
जीवनशैली में छिपे हैं सेहत के राज
मशहूर शिक्षाविद प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्घे ने शिक्षा व कौशल के समन्वय को वक्त की जरूरत बताया। हेल्थ गुरू डॉ. मिक्की मेहता ने जीवनशैली में सेहत के राज छिपे हैं, इसकी गहनता पर बात की।
...और जब सेल्फी के लिए उमड़ पड़े लोग
सनातन धर्म और अध्यात्म विषय पर चर्चा के लिए डॉ. अनिरुद्धाचार्य मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वह मंच से नीचे उतरे तो बड़ी संख्या में लोगों ने साथ में तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की। यह सुनकर वह खुद लोगों के बीच पहुंच गए। उन्होंने श्रोताओं के फोन लेकर खुद ही तस्वीरें खींची। काफी देर तक प्रशंसकों ने उन्हें घेरे रखा, लेकिन डॉ. अनिरुद्धाचार्य ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया।
यह भी पढ़ेंः- Aniruddhacharya: अनिरुद्धाचार्य ने क्यों कहा- जब गीता से काम न चले तो गांडीव उठाओ, पढ़ें उनकी पांच मुख्य बातें
सच्ची घटना पर कहानियों को परत दर परत खोलने का प्रयास किया...
छोरी-2 की अभिनेत्री, निर्देशक और संवाद लेखक ने बताई फिल्म के पीछे की कहानी
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने फिल्मों से गायब हो रहे कंटेंट पर बात की। उनके साथ छोरी-2 के निर्देशक विशाल फूरिया, संवाद लेखक दिव्य प्रकाश दुबे ने चुनौतियां साझा की।
यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Samwad: इस्राइल मामले में शुक्रिया कहने पहुंचीं नुसरत भरूचा, पीएम मोदी ने पूछ लिया यह मजेदार सवाल
शायर अजहर इकबाल और अभिनेत्री जूही बब्बर की बातों ने बटोरी तालियां
शायर अजहर इकबाल, अभिनेत्री जूही बब्बर सोनी ने आधुनिक युग व कला की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराया। आधुनिक युग और कला की दुनिया विषय पर अपनी बात रखने आए मशहूर शायर अजहर इकबाल ने अपनी शायरी से लोगों को न केवल गुदगुदाया बल्कि नसीहत भी दी।
यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Samwad: क्रिकेटर अजहरुद्दीन के इतने बड़े फैन कि बदल लिया अपना नाम, शायर अजहर ने साझा किया किस्सा
उन्होंने कहा कि बच्चे मां को जल्दी समझ लेते हैं, लेकिन उन्हें पिता को समझने में समय लगता है। जब तक वह पिता को समझते हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती है। वह लोगों को पिता की अहमियत को समझने की सीख दे गए।
यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Samwad: गंजी-चप्पल पहनकर नाटक देखने वालों से जूही बब्बर सोनी को नफरत, बोलीं- रंगमंच सलीके से देखें