अमर उजाला संवाद यूपी को देश के प्रमुख ब्रांड्स का साथ मिला है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी, अडानी, सुभारती यूनिवर्सिटी, जीना सीखो, राकेश मसाले, ओरो, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, यूपीसीडा, एनडीटीवी, किआ, बिग एफएम, डीडीयू-जीकेवाई, फीनिक्स पलासियो संवाद के भागीदार बने हैं।
उत्कर्ष के 77 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अमर उजाला लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज और कल यानी 17-18 अप्रैल को संवाद का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विचारों के इस मंच पर देश के बड़े नेता, मंत्री, बॉलीवुड कलाकार, शिक्षाविद्, उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर और नवप्रवर्तनकर्ता एक साथ आ रहे हैं जो नए मुद्दों, नई चुनौतियों और नई संभावनाओं पर बात करेंगे। इससे देश को एक नई दिशा और एक नया दृष्टिकोण मिलेगा।
इस बार संवाद के विजन को और भव्य और व्यापक बनाने के लिए देश के अग्रणी संस्थानों ने इसे अपना समर्थन दिया है। अमर उजाला संवाद के सहयात्री बने
ये ब्रांड्स सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि संवाद के उस विजन के भागीदार हैं जो देश के भविष्य को एक निर्णायक मोड़ दे सकता है।
संवाद से जुड़े प्रमुख ब्रांड्स
शिक्षा और युवाओं के भविष्य निर्माण में अग्रणी गलगोटिया यूनिवर्सिटी संवाद की प्रस्तुति भागीदार है। देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी अडानी संवाद की पावर्ड वाई भागीदार है।
विज्ञापन
ड्रिवन वाई पार्टनर किआ
हेल्थ पार्टनर जीना सीखो
एजुकेशन सेशन पार्टनर सुभारती यूनिवर्सिटी
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA)