लखनऊ। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 677 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 119 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
तहसील सदर में 53 में से 10, मलिहाबाद में 73 में से सात और बीकेटी में 154 में से 20 प्रकरण निपटाए गए। मोहनलालगंज में 269 में से 77 और सरोजनीनगर में 128 में से पांच शिकायतों का समाधान हुआ। प्राप्त प्रार्थनापत्रों में राजस्व के 365, पुलिस के 104 और अन्य 130 मामले थे। विकास के 48, शिक्षा के छह, स्वास्थ्य के तीन, समाज कल्याण के नौ और नगर निगम के पांच आवेदन मिले। एडीएम पूर्वी महेंद्र पाल सिंह ने मोहनलालगंज में, उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला ने सरोजनीनगर तहसील में समस्याएं सुनीं।
सरोजनीनगर में गौरी निवासी सुधीर कुमार यादव ने भूमि पर कब्जा करने, मोहित यादव, देवेश यादव और अभिषेक मिश्रा पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने लेखपाल आजाद वर्मा पर दाखिल-खारिज के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। बिजनौर की प्यारा ने पुश्तैनी मकान और भूमि विवाद की शिकायत की। अधिकारियों ने सभी मामलों की जांच के आदेश दिए हैं।
मोहनलालगंज में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की। एडीएम पूर्वी महेंद्र पाल सिंह ने अधिशासी अभियंता को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के खंड अध्यक्ष रमेश कुमार प्रजापति ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को जांच के आदेश दिए। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसान पंजीकरण में आ रही दिक्कतों पर ज्ञापन सौंपा।
मलिहाबाद में समाधान दिवस में मक्खियों और बदबू से परेशान तिरगवां गांव के ग्रामीणों ने एडीएम से शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बड़ा मुर्गी फार्म रोड पर बना हुआ है जिसमें लगभग 2000 मुर्गियां पाली गई हैं। जिसको लेकर पूरे गांव में बदबू के साथ अत्यधिक मक्खियों का प्रयोग फैला हुआ है खाना पीना खाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत लेकर पहुंचे मलिहाबाद के लोग।
शिकायत लेकर पहुंचे मलिहाबाद के लोग।
शिकायत लेकर पहुंचे मलिहाबाद के लोग।
शिकायत लेकर पहुंचे मलिहाबाद के लोग।