फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 53 लाख लोगों को हर महीने समाजवादी पेंशन देगी यूपी सरकार

Sun, 16 Oct 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विद्या बालन समाजवादी पेंशन योजना की ब्रांड एंबेसडर हैं
विज्ञापन
दिवाली पर समाजवादी पेंशन पाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब खाते में राशि आने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी महीने से उन्हें हर महीने भुगतान की व्यवस्था लागू की जा रही है। त्यौहार से पहले उनके खातों में राशि भेजने के लिए ट्रेजरी में बिल भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में इस समय समाजवादी पेंशन योजना के 53 लाख लाभार्थी हैं। कुल 55 लाख लोगों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। बाकी दो लाख लोगों की चयन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 500 रुपये महीने दिया जाता है।

विकास के अन्य मानक पूरा करने पर प्रति वर्ष 50 रुपये वृद्धि का प्रावधान भी है, जिसे अधिकतम 750 रुपये महीने किया जा सकता है। अभी तक लागू व्यवस्था में समाजवादी पेंशन धारकों को तिमाही भुगतान किया जाता था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से सितंबर माह तक का भुगतान दो किस्तों में किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिमाही भुगतान से होती थी दिक्कत

तिमाही भुगतान से लाभार्थियों को काफी दिक्कत होती थी, इसलिए कुछ दिनों पहले अखिलेश सरकार ने प्रति माह भुगतान का आदेश दिया।

समाज कल्याण विभाग ने अब तक चयनित हो चुके सभी 53 लाख लाभार्थियों के खातों में हर महीने राशि भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।

अक्तूबर की पेंशन खातों में भेजने के लिए राज्यस्तरीय ट्रेजरी में बिल लगा दिए गए हैं। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि सप्ताह भर के भीतर लाभार्थियों के खाते में राशि पहुंच जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें