राज्य सरकार ने 39.47 लाख लोगों को विजयदशमी का तोहफा दिया है। सोमवार को उनके खातों में दूसरी तिमाही की समाजवादी पेंशन भेज दी गई है।
वहीं, 36.5 लाख गरीब बुजुर्गों के खातों में दूसरी तिमाही की वृद्धावस्था पेंशन पहुंच चुकी है।
समाज कल्याण विभाग हर तीन महीने पर पेंशनरों के खातों में धनराशि भेजता है।
राज्य सरकार ने 30 सितंबर को पूरी हुई दूसरी तिमाही की समाजवादी पेंशन हर हाल में अक्टूबर में भेजने के निर्देश दिए थे, ताकि पेंशनर त्योहारों को अच्छे से मना सकें।
इसी के तहत हर पेंशनर के खाते में दूसरी तिमाही के 1500 रुपये भेजने के लिए सोमवार को ट्रेजरी से टोकन ले लिया गया।
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, भुगतान के लिए बैंक में बिल भी लगा दिए गए हैं। जल्दी ही खातों में धनराशि पहुंच जाएगी।