सपा की ओर से टमाटर अंडे फेंकने पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह सुरक्षा में चूक है। आज टमाटर फेंका है कल बम फेंक सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास के पास इस तरह की घटना को नजरअंदाज किया गया तो उस इलाके में बम और रिवाल्वर भी चल सकता है।
रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री ने कहा कि गुजरात और बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी होनी चाहिए। इसे लेकर पार्टी बड़ा आंदोलन करने जा रही है। कुछ लोग वोट की राजनीति कर रहे हैं इसका विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वो दलित और पिछड़ें वर्ग के लोगों को अपना वोटबैंक मानते हैं।
मदिरा का लालच देकर अपने पक्ष में वोट करवाते हैं। शराब बंद हो गई तो उनके वोट पर असर पड़ेगा। यही कारण है कि कुछ लोग शराबबंदी नहीं चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि पीने वाला जब मर जाता है तो उसे जाति से जोड़ा जाता है। यहां व्यापारियों के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए।