यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने एक थीम सान्ग तैयार कर लिया है। यूपी में सपा इसी थीम सॉन्ग के जरिए अपना प्रचार करेगी। इस थीम सॉन्ग में सीएम अखिलेश यादव के गुणगान किए गए हैं।
इस गाने के बोल हैं "यूपी को प्रगति के पथ पर यदि तुम लाओगे, हर इच्छा हर एक सपना पूरा कर दिखलाओगे, हर आंगन तुमसे बढ़ेगा, सूत्रधार तुम परिवर्तन के, समृद्धि के तुम पर्याय, तुम ही आशा हर एक वादे के... तरक्की का शुभारंभ, प्रगति का श्रीगणेश, अखिलेश अखिलेश, साथी सबका अखिलेश।"
सपा का ये थीम सॉन्ग बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर जावेद अली ने गाया है। सपा के इस गाने को सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। सपा की यूथ बिग्रेड इस थीम सॉन्ग को वाट्सएप और फेसबुक पर भी शेयर कर रहे हैं।