अखिलेश यादव, मायावती व राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश में बहुमत से दो सीट दूर रह गई कांग्रेस को बसपा द्वारा मदद करने के एलान के बाद सपा ने भी समर्थन देने का फैसला किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस का समर्थन करते हैं। वहीं, अखिलेश ने भी सपा के कांग्रेस को समर्थन करने का ट्वीट किया है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 114 सीटें जीती और जबकि बसपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की इस तरह कांग्रेस व बसपा मिलकर बहुमत के लिए 116 का आंकड़ा पा ले रहे हैं। वहीं, सपा के साथ आने पर कांग्रेस बहुमत के आकड़े से आगे निकल गई है।