समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा में हंगामे के दौरान बेहोश हुए सपा विधायक सुभाष पासी की हालत में अब सुधार है। उन्हें ट्रॉमा के आरआईसीयू में रखा गया है। उनकी निगरानी आरआईसीयू के साथ ही आर्थो और न्यूरो सर्जरी की टीम कर रही है। बता दें कि उन्हें कल (मंगलवार) बेहोशी की हालत में ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। गिरने की वजह से उनके सिर और कंधे पर चोट आई है। आज उनका ब्लड प्रेशर सामान्य है साथ ही यूरिन टेस्ट के लिए भेजा गया है।
गौरतलब है कि जब कल उन्हें ट्रॉमा सेंटर लाया गया था तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। उन्हें रेसपिरेटरी इंटरमीडिएट केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद जब वो होश में आए तो उनका सिटी स्कैन और एमआरआई कराया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना था।