फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानमंडल सत्र का बहिष्कार कर रहे सपाई भवन के बाहर धरने पर बैठे, योगी सरकार पर उठाए सवाल

Thu, 03 Oct 2019 04:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गांधी जयंती पर आयोजित किए गए विधानमंडल के विशेष सत्र का बहिष्कार करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने विधानभवन के बाहर योगी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व किसानों के साथ हुए धोखे के मुद्दे पर योगी सरकार पर सवाल उठाए।

सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है और भाजपा सरकार मस्त है। उन्होंने भाजपा सरकार को विकास विरोधी करार दिया।

बता दें विशेष सत्र का बहिष्कार करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि भाजपा का गांधी व उनके विचारों से कोई लेना-देना नहीं। इसलिए हम सत्र में शामिल नहीं हुए।

इसके पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को विशेष सत्र में शामिल होने के लिए सदन पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।
विज्ञापन


वहीं, सदन से बाहर निकलने पर उन्होंने सपा में वापसी की संभावनाओं को पूरी तरह नकार दिया। कहा कि अब सपा में वापसी का वक्त बीत चुका है। अगर गठबंधन का प्रस्ताव आया तो इस पर विचार करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें