फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता रामगोविंद चौधरी कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई मे भर्ती किया गया

Tue, 23 Jun 2020 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी में धीरे-धीरे ही सही कोरोना पैर पसारता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


रामगोविंद चौधरी की जांच लखनऊ के मेदांता अस्पताल में करवाई गई थी पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया। बता दें कि इसके पहले बदायूं से सपा के सांसद रहे धर्मेंद्र यादव भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सोमवार को 605 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। सोमवार को नए मरीजों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17,753 हो गई थी। इनमें से 11,601 मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। यूपी में ठीक होकर घर जाने वाले कोरोना मरीजों का प्रतिशत 63.31 हो गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के अनुसार रविवार को 15079 नमूनों की जांच की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें