फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने अयोध्या से किन्नर को बनाया मेयर पद का प्रत्याशी, घोषित किए उम्मीदवार

Mon, 30 Oct 2017 01:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने रविवार को सात नगर निगमों में मेयर पद के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया। पार्टी ने पहली बार नगर निगम बनी अयोध्या-फैजाबाद सामान्य सीट पर किन्नर गुलशन बिंदु को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित गोरखपुर नगर निगम से पूर्व पार्षद राजकुमारी देवी के बेटे राहुल गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। राजकुमारी 2012 में सपा के टिकट पर गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ चुकी हैं। राहुल के पिता सत्यनारायण गुप्ता मुलायम सिंह के पुराने सहयोगी रहे हैं।
विज्ञापन


बरेली में डॉ. आईएस तोमर मेयर पद के उम्मीदवार बनाए गए हैं। वह निवर्तमान मेयर हैं। वे एक बार निर्दलीय और एक बार सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में मेयर का चुनाव जीत चुके हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित मेरठ नगर निगम में दीपू मनोठिया वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया गया है। दीपू के पति विपिन मनोठिया सपा अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के मेरठ महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं।

मुरादाबाद से पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी मेयर के उम्मीदवार बनाए गए हैं। यूसुफ 2017 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। अलीगढ़ से मुजाहिर किदवई पुत्र सैयद एसएम किदवई को उम्मीदवार बनाया गया है। झांसी से राहुल सक्सेना महापौर पद के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश आज करेंगे 24 जिलों की तैयारियों की समीक्षा

प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को पहले चरण के 24 जिलों में निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में इन जिलों के अध्यक्षों व प्रभारियों को बुलाया गया है। ऐसी संभावना है कि उन्हें प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न भी दे दिए जाएंगे।

पहले चरण में 24 जिलों के 5 नगर निगमों, 71 नगर पालिका परिषदों तथा 154 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसके लिए 6 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मतदान 22 नवंबर को होगा। सपा ने रविवार को मेयर पद के 7 प्रत्याशी घोषित किए। इनमें पहले चरण में मतदान वाले मेरठ, अयोध्या, झांसी और गोरखपुर नगर निगम शामिल हैं। अन्य निकायों के उम्मीदवार भी लगभग तय हो गए हैं। इनकी घोषणा एक-दो दिन में हो सकती है।

अखिलेश ने सोमवार को इन 24 जिलों के नेताओं को चुनाव की समीक्षा के लिए बुलाया है। उनसे चुनावी तैयारियों के बारे में पूछा जाएगा। दरअसल, सपा पहली बार ये चुनाव अपने सिंबल पर लड़ रही है। इन चुनावों में सपा शहरी क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी का अहसास कराना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें