फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा ने की प्रत्याशी की घोषणा, फतेहपुर सीट का उम्मीदवार घोषित

Wed, 29 Nov 2017 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
विज्ञापन
अभी लोकसभा चुनाव के लिए करीब 18 महीने का वक्त बाकी है। सपा ने अभी से ही फतेहपुर सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सपा ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए फतेहपुर से राकेश सचान को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेंद्र चौधरी ने दी। वहीं, सपा ने कानपुर देहात के विधानसभा क्षेत्र 207 सिकनदरा के उपचुनाव के लिए भी पवन कटियार को उम्मीदवार बनाया है।

सपा, बसपा के बाद दूसरी ऐसी पाटी बन गई है जिसने लगभग दो साल पहले ही आम चुनाव 2019 के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले भी कई मंचों से 2019 चुनाव का जिक्र करते रहे हैं। यूपी चुनाव 2017 में हार के बाद वो पार्टी को नए सिरे से मजबूत कर रहे हैं। उनका कहना है कि 2019 सपा के लिए चुनौती है लेकिन जनता भाजपा की नाकामियों को देखते हुए सपा को ही वोट करेगी क्योंकि भाजपा ने चुनाव में किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन


सपा के लिए ‌2014 का चुनाव भी निराशा जनक रहा था। जिसमें पार्टी ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से सिर्फ पांच सीटें ही जीती वो भी अपने परिवार की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें