लखनऊ सत्तारूढ़ सपा ने एमएलसी या विधानपरिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
31 उम्मीदवारों की लिस्ट में हाल में सपा से निष्कासित और मुख्यमंत्री के दखल के बाद बहाल किए गए आनंद भदौरिया और सुनील सिंह यादव भी शामिल हैं। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक वासुदेव यादव को भी इलाहबाद से उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रतापगढ़ से रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ये सूची जारी की है।
बस्ती से मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई बृजकिशोर सिंह को टिकट दिया गया है। एक और मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली को मुरादाबाद से टिकट दिया गया है।
ये हैं सपा के एमएलसी उम्मीदवार
सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में झांसी से रमा निरंजन, सुल्तानपुर से शैलेन्द्र प्रताप, हमीरपुर से रमेश मिश्र, बस्ती से बृज किशोर, बदायूं से बनवारी सिंह यादव।
मेरठ से सीतापुर आनंद भदौरिया, उन्नाव से सुनील यादव, मथुरा से ठाकुर उदय वीर सिंह, लखीमपुर से शशांक यादव, बहराइच से इख़लाक़, वाराणसी से अमिरचंद्र, आगरा से दिलीप यादव, बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी।
बदायूं से बनवारी यादव, अलीगढ़ से ओमवती यादव, मुरादाबाद से परवेज अली, पीलीभीत से अजय यादव, गोरखपुर से जय प्रकाश यादव, मैनपुरी से अरविन्द यादव, प्रतापगढ़ से गोपाल और फैज़ाबाद से हीरा लाल यादव।