फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर में शहीद पुलिसकर्मियों को अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, लिखा-यूपी बना 'हत्या प्रदेश'

Fri, 03 Jul 2020 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही यूपी की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन




शुक्रवार को अखिलेश यादव ने लिखा- कानपुर की दुखद घटना में पुलिस के 8 वीरों की शहादत को श्रद्धांजलि!, उप्र के आपराधिक जगत की इस सबसे शर्मनाक घटना में ‘सत्ताधारियों और अपराधियों ‘की मिलीभगत का ख़ामियाज़ा कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ा है। अपराधियों को जिंदा पकड़कर वर्तमान सत्ता का भंडाफोड़ होना चाहिए। 
 

उप्र की भाजपा सरकार अपनी पोलपट्टी खुलने के डर से आनन-फ़ानन में मुख्य अपराधी को न पकड़कर छोटी-मोटी मुठभेड़ दिखाने का नाटक करवा रही है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल और गिरेगा तथा पुलिस का आक्रोश भी बढ़ेगा सरकार तुरंत मुआवजा घोषित करे व परिजनों को हर संभव संरक्षण दे, निंदनीय!
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से भी ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर हमला बोला है। लिखा-'रोगी सरकार' के जंगलराज में 'हत्या प्रदेश' बने उप्र के कानपुर में दबिश के दौरान सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा हमले में CO समेत 8 पुलिसकर्मि शहीद, अत्यंत दुखद! आत्मा को शांति दे भगवान! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना!1-1 करोड़ रुपये मुआवजे का हो एलान। सत्ता कनेक्शन का हो पर्दाफाश!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें