फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा-दूसरों पर आरोप लगाने वाले स्वयं 'संघीकेट' से संचालित

Sun, 14 Mar 2021 06:20 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में स्वयं ‘संघीकेट’ से संचालित हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके 20 समर्थकों के खिलाफ पत्रकारों की कथित पिटाई के मामले में शुक्रवार को आधी रात के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद मुरादाबाद के सपा जिलाध्यक्ष ने भी दो पत्रकारों के खिलाफ साजिश रचने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को ट्वीट किया कि आज जिस प्रकार संविधान पर हमले हो रहे हैं, नेताओं पर झूठे मुकदमों व जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब शारीरिक हमले तक हो रहे हैं, वो भाजपा की हिंसक राजनीतिक सोच का कुपरिणाम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में स्वयं ‘संघीकेट’ से संचालित हैं। प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात शनिवार को सार्वजनिक होते ही सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आक्रोश जाहिर करते हुए ट्वीट किया और लिखा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ जो प्राथमिकी लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहां प्रकाशित कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे। यह प्राथमिकी हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने रविवार को अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि कासगंज में सपा और महान दल की संयुक्त किसान महापंचायत में उमड़े अपार जनसमर्थन ने दिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा के नेतृत्व में परिवर्तन की आंधी चलेगी। किसान-मजदूर, दलित, गरीब, महिला, युवा व कारोबार विरोधी भाजपा अब गई।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान राजनीतिक खेत से भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। बदायूं में सपा के समय बनना शुरू हुए मेडिकल कॉलेज का काम भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया। भाजपा के लिए सिर्फ़ चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जन स्वास्थ्य या चिकित्सा नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें