फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोटों की गड्डी के साथ सपा का जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को जाली नोटों की गड्डी दिखाकर लोगों से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। इस गिरोह के तीन सदस्य दबोचे गए हैं जिसमें एक अजीत मौर्या गोंडा के वार्ड नंबर-51 से सपा से जिला पंचायत सदस्य है। उस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस ने गिरोह के पास से 5000 रुपये नकदी, 8 मोबाइल, 100 रुपये की तीन गड्डी, फर्जी नंबर प्लेट और एक लग्जरी गाड़ी बरामद किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, मोहनलालगंज व क्राइम ब्रांच की टीम मोहनलालगंज-गोसाईंगंज रोड पर स्थित नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक लग्जरी गाड़ी आती हुई दिखी। पुलिस ने रोककर पूछताछ शुरू किया और तलाशी ली। गाड़ी के अंदर से 5000 रुपये नकदी, 8 मोबाइल, 100 रुपये की तीन गड्डी, फर्जी नंबर प्लेट मिले। इसके अलावा अंदर से गड्डी बनाने के लिए कटिंग किये गये कागज भी मिले। गाड़ी के पिछले हिस्से में जिला पंचायत सदस्य लिखा हुआ है। पकड़े गये आरोपियों में गोंडा के खमरिया जलालपुर का अजीत मौर्या, अनिल मौर्या और भुखाली शामिल हैं।
सपा से जिला पंचायत सदस्य है इनामी टप्पेबाज
प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, पकड़े गिरोह का संचालन अजीत मौर्या करता है। वह समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य है। लखनऊ के अलावा कई अन्य जिलों में यह गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने अजीत पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वह काफी दिनों से टप्पेबाजी करता है। इसके गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य लोगों को रुपये दो गुना करने का लालच देकर जाली नोट की गड्डी के ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर देते हैं। गिरोह के सदस्य कभी खुद जाकर देते हैं तो कभी लोगों को अपने पास बुलाते हैं। इसके बाद रकम की डिलीवरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें