फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया नमन

Sun, 02 Nov 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बज्म-ए-ख्वातीन की ओर से चौक फिरंगी महल स्थित मदरसा हयातुल उलूम में शनिवार को आयोजित महफिल में
विज्ञापन
लखनऊ। बज्म-ए-ख्वातीन की ओर से चौक फिरंगी महल स्थित मदरसा हयातुल उलूम में शनिवार को आयोजित महफिल में सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष बेगम शहनाज सिदरत ने की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने छोटी-छोटी रियासतों को एक साथ लाकर देश का निर्माण किया तो इंदिरा गांधी ने देश को विकास के रास्ते पर लेकर नई दिशा और ताकत दी। मुख्य अतिथि महेश्वरी समाज की अध्यक्ष किरन कलंकरी ने राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। अनवर जहां, फौजिया अब्बासी, ज्योति मिश्रा, नाहिद फरजाना, जीनत वाहिद ने विचार रखे। सफिया काजमी, अर्शिया बानों, सानिया बानों, रिजवाना बेगम, जिक्रा और जैनब ने कलाम पेश किए। कार्यक्रम का संचालन नशत हयातुल्लाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें