लखनऊ। काकोरी एक्शन के अमर शहीदों के बलिदान दिवस पर जीपीओ पार्क स्थित काकोरी शहीद स्मृति स्तंभ पर पीपुल्स यूनिटी फोरम के तत्वावधान में स्मृति सभा आयोजित की गई। संगठनों के प्रतिनिधियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्यों, बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में वैचारिक पत्रिका ‘नई उम्मीद’ के लोकार्पण के साथ काकोरी शहीदों के चित्रों पर आधारित कैलेंडर जारी किया गया। अंत में शहीदों के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सत्य, प्रेम और भाईचारे के प्रसार का संकल्प लिया गया। मौके पर संयोजक एडवोकेट वीरेंद्र त्रिपाठी, रालोद के राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, अशोक कुमार बंसल, कृष्णानंद राय, यादवेंद्र पाल, केके शुक्ला थे।