फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल को किया नमन

Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल को किया नमन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विशाल खंड-3 सि्थत एक स्कूल में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की जयंती मनाई गई। सम्मान समारोह और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने नृत्य और गीत के जरिये नमन किया। देशभक्ति विषय आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग मेें नीलिशा यादव शीर्ष, तनिष्का कुमारी दूसरे और आयुष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में आकाश प्रथम, आरिफ अंसारी द्वितीय, आयशा खातून तृतीय स्थान पर रहे। स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना के पुत्र और वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना ने पिता के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक मो. फारुख चौधरी को वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान दिया गया। इस अवसर पर सफिया चौधरी और सचिव मोहम्मद हमजा, शुभ्रा अस्थाना, प्रधानाचार्या शैफाली शुक्ला, विशाल गुप्ता, राहुल शर्मा, दिनेश वर्मा, नमन अस्थाना, पावनी अस्थाना आदि लोग मौजूद रहे।

स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें