फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय झुलसे युवक के घावों पर लगा दिया नमक का लेप, डॉक्टर्स भी सहमे, मरीज गंभीर

Mon, 20 May 2019 05:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बाराबंकी में एक वैवाहिक समारोह में खाना बनाते समय एक व्यक्ति झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां इलाज के नाम पर किसी ने जले पर नमक का लेप लगा दिया। ये सब देखकर डॉक्टर भी परेशान हो गए। युवक को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी प्रदीप का रविवार को तिलक समारोह था। यहां पर पुलाव बनाते समय गर्म पानी गिरने से लखनऊ निवासी कारीगर संदीप झुलस गया। इस दौरान कार्यक्रम में भी अफरा तफरी मच गई।

जब उसे इलाज के लिए सुबेहा सीएचसी ले जाया गया तो उसके घाव पर किसी ने नमक लगा दिया। इससे वहां पहुंचे डॉक्टर भी हैरान रह गए। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले पर एसओ अशोक यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें