माटी कला मेले में मूर्तियां देखतीं युवतियां।
लखनऊ। माटी कला बोर्ड की तरफ से खादी ग्रामोद्योग परिसर में मिट्टी के उत्पादों की बिक्री जोरों पर है। 21 अक्तूबर से शुरू हुए माटी कला मेले में प्रदेश भर से आए कुम्हारों व स्टॉल संचालकों को अच्छा फायदा हो रहा है।
एक सप्ताह के अंदर ही बिक्री बढ़कर 70 लाख पहुंच गई है। रविवार को भी दिनभर में 12 लाख रुपये की बिक्री हुई। मेला 31 अक्तूबर तक चलेगा।